खिलौना घोड़े पर बैठे हुए एक सुन्दर से गुड्डे को झूमता देख मैंने भी उसकी नकल में झूमना शुरू कर दिया था। मेरी दीदी भी मेरी नकल करने लगी। चाचा ने डैडी को बुला लिया। डैडी ने मुझे बताये बिना मोबाइल कैमरा चालू कर दिया था।
पहले तो मैं झूमता रहा, लेकिन ज्यों ही मुझे सूटिंग का पता चला मैने ब्रेक ले लिया। मुफ़्त का मनोरंजन क्यों कराता भला? फिर भी कुछ रिकॉर्डिंग तो हो ही चुकी थी। अब सोचता हूँ ...काश
पूरा खेल अब देखने को मिलता। खैर देखिए तो सही...
आप सबके स्नेह से बहुत खु्श हूँ आजकल... अपनी पोस्ट सबसे ज्यादा पढ़ता हूँ:)
(सत्यार्थ)


यह ऊपर की वीडियो क्लिप देखने के लिए 