Showing posts with label जन्मदिन-२००९. Show all posts
Showing posts with label जन्मदिन-२००९. Show all posts

Sunday, December 6, 2009

आज मेरा जन्मदिन है... छः दिसम्बर !!!

हाँ जी, अब से तीन साल पहले गोरखपुर के एक नर्सिंग होम में मैं इस दुनिया में लाया गया। तबसे जब भी मेरा यह जन्मदिन आता है लोग पता नहीं क्यों हिन्दू-मुसलमान और राजनीति की बातें ज्यादा करने लगते हैं। लेकिन मुझे क्या... मैं तो आज भी रोज की तरह सुबह-सुबह बरामदे में उतर आयी धूप में विशू के साथ खेलने में मस्त हूँ। ‘वीशू’-अरे वही चम्पा ऑण्टी की बेटी... ‘चम्पा ऑण्टी’ - वही जो हमारे घर खाना बनाने आती हैं...।

डैडी ने कहा कि फोटू खींचना है तो मैने उन्हें ओब्लाइज कर दिया है। आप भी देख लीजिए मैं कितना क्यूट और स्मार्ट लग रहा हूँ।

6DEC2009

वीशू और मैं आँगन में

तो आपलोग चाहें तो मुझे हैप्पी बड्डे बोल सकते हैं। सबको प्रणाम और अग्रिम धन्यवाद।